लाइव न्यूज़ :

संसद की प्रवर समिति देगी डेटा सुरक्षा कानून पर रिपोर्ट को अंतिम रूप: प्रसाद

By भाषा | Updated: June 7, 2021 23:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि संसद की प्रवर समिति द्वारा डेटा सुरक्षा कानून से जुड़ी अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है और वह अंतिम रिपोर्ट के लेकर उत्साहित हूं ताकि इस कानून को जल्द ही संसद से मंजूरी मिल जाए।

डेटा सुरक्षा कानून लोगों की स्पष्ट मंजूरी के बिना उनकी निजी सूचना के इस्तेमाल पर रोक लगाता है। इसका लक्ष्य निजी सूचना की सुरक्षा करना, डेटा प्रोसेसर के दायित्वों, लोगों के अधिकारों को परिभाषित करना और उल्लंघनों के लिए दंड पर विचार करना है।

प्रसाद ने ट्विटर पर लिखा, "मेरी समझ के अनुसार संसद की प्रवर समिति द्वारा डेटा सुरक्षा कानून को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। मैं उनकी कड़ी मेहनता की सराहना करता हूं। मैं उनकी अंतिम रिपोर्ट को लेकर उत्साहित हूं ताकि संसद से जल्द डेटा सुरक्षा कानून को मंजूरी मिल जाए।"

भारत वैश्विक डिजिटल मंचों के लिए एक बड़ा बाजार है। सरकार द्वारा इस साल की शुरुआत में उद्घृत आंकड़े के अनुसार देश में व्हाट्सऐप के 53 करोड़, फेसबुक के 41 करोड़, इंस्टाग्राम के 21 करोड़ और ट्विटर के 1.75 करोड़ उपयोगकर्ता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें