लाइव न्यूज़ :

पारले प्राडक्टस ने वृद्धि के रास्ते पर बढ़ने के लिये आईबीएम के साथ हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: April 22, 2021 14:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाले कंपनी पारले प्राडक्टस और आईटी क्षेत्र की कंपनी आईबीएम ने बृहस्पतिवार को एक दूसरे के साथ भागीदारी की घोषणा की। भागीदारी के तहत आईबीएम बिस्कुट विनिर्माता पारले को उसके उत्पादों को बाजार में जल्दी और प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिये प्रौद्योगिकीय समर्थन देगी।

दोनों कंपनियों की ओर से जारी संयुकत वक्तव्य में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि पारले प्राडक्टस अग्रणी सुरक्षा और उद्योग विशेषज्ञता के साथ आईबीएम की बदलावकारी आधुनिक क्लाउड और कृत्रिम मेधा (एआई) क्षमता का लाभ उठायेगी। इसमें उसे प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी की व्यवसायिक सलाह और प्रौद्योगिकी सेवाओं का भी लाभ मिलेगा।

वक्तव्य में कहा गया है कि इस भागीदारी से पारले को अपने पारले- जी बिस्कुट जैसे सबसे ज्यादा बिक्री वाले उत्पादों को बाजार में सही समय और सही जगह पर पहुंचाने में मदद मिलेगी।

पारले प्राडक्टस के कार्यकारी निदेशक अजय चौहान ने इस भागीदारी पर कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता भारतीय उपभोक्ता की बढ़ती मांग को पूरा करना है। हम देश के सबसे बड़े बिस्कुट ब्रांड को उपलब्ध कराते हैं। आईबीएम के साथ काम करके हम अपने सुरक्षा दायरे को मजबूत करेंगे और बाजार तक पहुंचने के समय को कम कर अपने परिचालन को सुव्यवस्थित करेंगे- जो कि हमारे लिये एक अहम उपलब्धि होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव