लाइव न्यूज़ :

भारत से कपास का आयात शुरू कर सकता है पाकिस्तान

By भाषा | Updated: February 28, 2021 16:09 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 28 फरवरी पाकिस्तान जमीन मार्ग से भारत से कपास के आयात की मंजूरी दे सकता है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर नए संघर्षविराम समझौते के बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध कुछ बहाल होने की संभावनाएं बढ़ी हैं। रविवार को मीडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

वाणिज्य मंत्रालय में सूत्रों के हवाले से ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने लिखा है कि वाणिज्य पर प्रधानमंत्री के सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद इस बारे में फैसला ले सकते हैं कि अगले सप्ताह से भारत से कपास और धागे का आयात करना है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कपास की कमी का मुद्दा पहले ही प्रधानमंत्री इमरान खान के संज्ञान में लाया जा चुका है। खान के पास वाणिज्य मंत्रालय का भी प्रभार है।

सूत्रों ने बताया कि एक बार सैद्धान्तिक फैसला होने के बाद मंत्रिमंडल की आर्थिक संयोजन समिति के समक्ष औपचारिक आदेश रखा जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि इस बारे में आंतरिक चर्चा हो चुकी है लेकिन अंतिम फैसला प्रधानमंत्री की अनुमति के बाद लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?