लाइव न्यूज़ :

पाक, आईएमएफ में सहायता पैकेज की समीक्षा को पूरा करने पर सहमति बनी

By भाषा | Updated: November 22, 2021 21:03 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 22 नवंबर नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के बीच छह अरब डॉलर के ऋण कार्यक्रम को बहाल करने के लिए सहायता पैकेज की छठी समीक्षा को पूरा करने को लेकर कर्मचारी स्तर पर सहमति बन गई है।

आईएमएफ ने वर्ष 2019 में एक ‘राहत पैकेज’ की घोषणा की थी जिसमें विस्तारित कोष सुविधा (ईएफएफ) के तहत सहायता प्रदान करने का वादा किया गया था।

इस सुविधा की छठी समीक्षा अप्रैल से ही अधर में लटकी हुई है। इससे निवेशकों के मन में संदेह पैदा हो रहा था।

आईएमएफ ने सोमवार को एक बयान में घोषणा की कि कर्मचारी स्तर पर बनी सहमति को कार्यकारी बोर्ड द्वारा अनुमोदन मिलना जरूरी है।

पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद अपने बयान में, आईएमएफ ने ‘कठिन माहौल के बावजूद’ कार्यक्रम को लागू करने में देश की प्रगति को स्वीकार किया।

आईएमएफ ने धन शोधन और आतंकवाद के वित्तपोषण (एएमएल/सीएफटी) को रोकने की दिशा में पाकिस्तान की प्रगति को भी स्वीकार किया, लेकिन उसने कहा कि इसे मजबूत करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता थी।

आईएमएफ ने कहा कि पाकिस्तान की आर्थिक विकास दर चालू वित्त वर्ष में चार प्रतिशत और वित्त वर्ष 2023 में 4.5 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी या इससे अधिक हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब