लाइव न्यूज़ :

पहलगाम आतंकी हमलाः पर्यटन उद्योग को झटका, हजारों लोग बेरोजगार, 5000 घोड़ा संचालक और 600 वाहन मालिक पर आजीविका संकट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 14, 2025 20:06 IST

Pahalgam terror attack: कश्मीर की बैसरन घाटी-जिसे अक्सर पोस्टकार्ड-परफेक्ट दृश्यों के लिए ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है। शांति 22 अप्रैल को तब बिखर गई, जब पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई।

Open in App
ठळक मुद्देअनंतनाग में कभी पर्यटन गतिविधियों का जीवंत केंद्र रहा पहलगाम का सुंदर शहर अब वीरान नजर आता है। होटल, परिवहन, हस्तशिल्प और स्थानीय बाजारों से जुड़े व्यवसायों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवधि है।बहुत कम या बिना आय और घटती उम्मीद के साथ अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहे हैं।

Pahalgam terror attack: पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने क्षेत्र के पर्यटन उद्योग को गहरा झटका दिया है, जिससे हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। कभी चहल-पहल से भरा यह शहर अब वीरान पड़ा है, क्योंकि 5,000 घोड़ा संचालक और करीब 600 वाहन मालिक-अपने परिवारों के साथ-जो अपनी आजीविका के लिए पर्यटन पर निर्भर थे-बेकार हो गए हैं।

अनंतनाग में कभी पर्यटन गतिविधियों का जीवंत केंद्र रहा पहलगाम का सुंदर शहर अब वीरान नजर आता है। कश्मीर की बैसरन घाटी-जिसे अक्सर पोस्टकार्ड-परफेक्ट दृश्यों के लिए ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है-की शांति 22 अप्रैल को तब बिखर गई, जब पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई।

यह हमला पर्यटन सीजन की शुरुआत में हुआ, जो अप्रैल से अक्टूबर तक चलता है - होटल, परिवहन, हस्तशिल्प और स्थानीय बाजारों से जुड़े व्यवसायों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवधि है। हजारों निवासी, जिनकी आजीविका पर्यटकों की आमद पर निर्भर करती है, अब बहुत कम या बिना आय और घटती उम्मीद के साथ अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहे हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए, पोनी वाला एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल वहीद वानी ने उन हजारों घोड़ा संचालकों के लिए गहरी चिंता व्यक्त की, जो अब अपने परिवारों का भरण-पोषण करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वे कहते थे कि पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले से 5,000 घोड़ा संचालकों के परिवार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम की पूरी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर करती है।

क्योंकि क्षेत्र के सभी 13 गांव इसकी प्राकृतिक सुंदरता पर निर्भर हैं। वे कहते थे कि हमला करने वालों ने बहुत बड़ी गलती की है। हम इस देश के नागरिक हैं और अगर पर्यटक यहां आना बंद कर देंगे तो हमलावरों का उद्देश्य पूरा हो जाएगा। बैसरन में निर्दाेष नागरिकों पर हमले के लिए जिम्मेदार लोग शांति को भंग करना चाहते थे।

देश भर से पर्यटकों को यहां आना चाहिए और ऐसे तत्वों के एजेंडे को विफल करना चाहिए। फोटोग्राफर, होटल व्यवसायी, ड्राइवर और टट्टू वालों की आजीविका प्रभावित हुई है। पहलगाम के सूमो स्टैंड के अध्यक्ष गुलजार अहमद के बकौल, पर्यटकों को परिवहन सेवाएं प्रदान करने वाले 600 से अधिक वाहन मालिकों ने भी अपनी आय का स्रोत खो दिया है।

वे कहते थे कि मेरे संघ में करीब 600 वाहन हैं जो करीब 60,000 परिवार के सदस्यों की आजीविका का सहारा हैं। पहलगाम की पूरी अर्थव्यवस्था पर्यटन के इर्द-गिर्द घूमती है। पर्यटकों के बिना हमारे पास न तो कोई काम है और न ही कोई आय। लोग संकट में हैं।

उनका कहना था कि पहलगाम हमेशा से शांतिपूर्ण रहा है, जिससे शांति के दुश्मन नाराज हो सकते हैं। गुलजार अहमद कहते थे कि पहलगाम एक सितारे की तरह चमक रहा था, और अब पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया है। सरकार को कश्मीर घाटी में पर्यटन को पुनर्जीवित करने के लिए कदम उठाने चाहिए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?