लाइव न्यूज़ :

ओयो अगले सप्ताह 1.2 अरब डॉलर के आईपीओ के लिए आवेदन करेगी

By भाषा | Updated: September 23, 2021 11:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर आतिथ्य सत्कार क्षेत्र की फर्म ओयो आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए 1.2 अरब डॉलर तक की धनराशि जुटाने की योजना बना रही है और सूत्रों ने बृहस्पतिवार को पीआईटी-भाषा को बताया कि इस संबंध में सेबी के पास अगले सप्ताह मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ओयो ने अपने सार्वजनिक निर्गम के प्रबंधन के लिए जेपी मॉर्गन, सिटी और कोटक महिंद्रा कैपिटल जैसे निवेश बैंकों को नियुक्त किया है।

इस संबंध में खबर लिखे जाने तक ओयो से टिप्पणी नहीं मिल सकी थी।

एक नियामक सूचना के मुताबिक पिछले हफ्ते ओयो की मूल कंपनी ओरावेल स्टेज के शेयरधारकों ने कंपनी को एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदलने की मंजूरी दी थी।

इससे पहले ओरावेल स्टेज के बोर्ड ने कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी को 1.17 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 901 करोड़ रुपये करने की मंजूरी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें