लाइव न्यूज़ :

OYO ने भारत में सृजित किया एक लाख रोजगार, 2020 में लक्ष्य किया दोगुना

By भाषा | Updated: April 10, 2019 18:29 IST

Open in App

होटल कंपनी ओयो ने देश में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से एक लाख से अधिक रोजगार सृजित किया। कंपनी की 2020 तक इस संख्या को दोगुनी करने की योजना है। ओयो ने बुधवार को एक बयान में यह कहा।

कंपनी ने कहा कि उसने थोक खरीद के माध्यम से होटल उद्योग से जुड़ी कई सहायक इकाइयों को सशक्त बनाने में मदद की है जिससे स्थानीय कारोबारियों को समर्थन मिला। ओयो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत तथा दक्षिण एशिया) आदित्य घोष ने कहा, ‘‘हम हर स्तर पर आर्थिक अवसरों पर जोर दे रहे हैं तथा भारत में ओयो होटल तथा होम्स के बढ़ते नेटवर्क के साथ रोजगार एवं उद्यमिता सृजित करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।’’

उन्होंने कहा कि कुल एक लाख रोजगार में से करीब आधार छोटे शहरों में सृजित हुए। घोष ने कहा कि हम जिस पैमाने पर वृद्धि कर रहे हैं, उसमें प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रोजगार सृजन की संभावना है। उन्होंने कहा कि इसीलिए हमने 2020 तक दोगुनी संख्या में रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा है।

बयान के अनुसार ओयो 1,73,000 कमरों में हर महीने शौचालय में उपयोग होने वाले साबुन समेत अन्य सामान के 40 लाख ‘किट’ का उपयोग कर रही है। ये कमरे आयो श्रृंखला का हिस्सा है। इसके साथ कंपनी ने 40,000 चादर और तकिये की खरीद की है।

इसके अलावा कंपनी ने कर्मचारियों को देश में होटल प्रबंधन की विभिन्न पहलुओं के परीक्षण के लिये 22 ओयो कौशल संस्थान स्थापित किए हैं। ओयो फिलहाल 10 देशों... भारत, चीन, मलेशिया, नेपाल, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, फिलीपीन तथा जापान... के 500 शहरों में काम कर रही है। 

टॅग्स :मोदी सरकारनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित