लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने अब तक पूरे देश में 2,067 टन चिकित्सीय ऑक्सीजन पहुंचाया

By भाषा | Updated: May 5, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई भारतीय रेल की ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों ने पिछले 16 दिनों में पूरे देश में करीब 2,067 टन चिकित्सीय ऑक्सीजन पहुंचायीं है। इसमें दिल्ली को सबसे ज्यादा 707 टन और उसके बाद उत्तर प्रदेश को 641 टन चिकित्सीय ऑक्सीजन मिला है।

इस समय देश भर में 344 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन से लदी विभिन्न टैंक-ट्रेन मार्ग में हैं।

रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "भारतीय रेल ने देश के विभिन्न राज्यों में तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन पहुंचाया है। अब तक भारतीय रेल विभिन्न राज्यों में 137 टैंकरों में 2,067 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन पहुंचा चुकी है।"

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 34 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन अपना सफर पूरा कर चुकी हैं।

अब तक महाराष्ट्र को 174, उत्तर प्रदेश को 641, मध्य प्रदेश को 190, हरियाणा को 229, तेलंगाना को 123 और दिल्ली को 707 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन पहुंचायी गयी है।

हर ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन में करीब 16 टन चिकित्सीय ऑक्सीजन लदा होता है और ये ट्रेन करीब 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें