लाइव न्यूज़ :

वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 4.43 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल

By भाषा | Updated: December 26, 2021 18:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर आयकर विभाग ने रविवार को कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 25 दिसंबर तक 4.43 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए गए हैं। इसमें 25 दिसंबर को दाखिल किए गए 11.68 लाख से अधिक आयकर रिटर्न भी शामिल हैं।

आयकर विभाग ने एक ट्वीट में कहा कि दाखिल किए गए कुल रिटर्न में 2.41 करोड़ से अधिक आईटीआर-1 और लगभग 1.09 करोड़ आईटीआर-4 हैं। ये रिटर्न वित्त वर्ष 2020-21 (आकलन वर्ष 2021-22) के लिए दाखिल किए गए हैं।

ट्वीट में कहा गया, ‘‘25 दिसंबर 2021 तक कुल 4,43,17,697 आईटीआर दाखिल किए गए हैं, जिसमें 11,68,027 आईटीआर उसी दिन दाखिल किए गए।’’

विभाग ने एसएमएस और ईमेल भेजकर करदाताओं को समय से अपना रिटर्न दाखिल करने की याद दिलाई है।

व्यक्तिगत आईटीआर दाखिल करने की बढ़ाई गई समयसीमा 31 दिसंबर को खत्म हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें