लाइव न्यूज़ :

ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से धोखाधड़ी मामले में पंजाब CM के दामाद पर केस दर्ज, पढें पूरा मामला

By स्वाति सिंह | Updated: February 26, 2018 09:14 IST

ओबीसी बैंक के मुताबिक 2011 में हापुर के सिम्भावली शुगर्स लिमिटेड ने गन्ना किसानों के लिए ऋण के रूप में मिले पैसों की धोखाधरी की। इसके साथ ही सीबीआई ने कुल 8 जगहों पर छापेमारी भी की है।  

Open in App

चंडीगढ़, 26 फरवरी: सीबीआई ने ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) से 97 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के मामले में सिम्भावली शुगर्स लिमिटेड के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके साथ ही कंपनी के सीएमडी और डायरेक्टर्स के खिलाफ भी ऐक्शन लिया है। ओबीसी बैंक के मुताबिक 2011 में हापुर के सिम्भावली शुगर्स लिमिटेड ने गन्ना किसानों के लिए ऋण के रूप में मिले पैसों की धोखाधरी की। इसके साथ ही सीबीआई ने कुल 8 जगहों पर छापेमारी भी की है। एएनआई की माने तो सिंभोली शुगर लिमिटेड ने ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से 109.08 लाख करोड़ का कर्ज लिया है। इस पर सीबीआई ने बैंक की शिकायत पर केस दर्ज किया है।  सीबीआई ने अपनी जांच शुरू कर दी है।  

 

एजेंसी ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जीएस सी राव, सीएफओ संजय तापिया, कार्यकारी निदेशक गुरसीमरन कौर मान और पांच गैर-कार्यकारी निदेशक के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। बताया जा रहा है कि गुरपाल सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद हैं। 

यह भी पढ़ें: नीरव मोदी पीएनबी घोटाला: अरुण जेटली ने कहा NDA के शासन में आने के बाद कम हुआ राजनीतिक भ्रष्टाचार

बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11,300 करोड़ रुपये के घोटाले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी की कथित संलिप्तता के खुलासे के बाद केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने चेतावनी दी है इसके साथ ही कहा है कि सरकार ऐसे लोगों से एक-एक पैसा वसूल करेगी। जेटली ने ऐसे लोगों को अर्थव्यवस्था पर दाग बताया है। वहीं सीबीआई ने कंपनी रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी और उसके बेटे राहुल को 3 हजार 695 करोड़ रुपये के लोन ना चुकाने के मामले में गिरफ्तार किया था। इन लोगों ने 7 बैंकों से कर्ज लेकर उसे नहीं चुकाया था।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)सीबीईरोटोमैक घोटाला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित