लाइव न्यूज़ :

पीएलआई योजना से संगठित डेयरी कंपनियों को लाभ होगा: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 16, 2021 22:17 IST

Open in App

मुंबई, 16 दिसंबर इक्रा की एक रिपोर्ट के मुताबिक डेयरी क्षेत्र के संगठित कारोबारियों को हालिया उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से लाभ होगा और मुख्य रूप से, मूल्यवर्धित उत्पादों (वीएडीपी) के कारण लगभग 500-600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश होने की संभावना है।

इक्रा ने रिपोर्ट में कहा कि हाल ही में घोषित पीएलआई योजना, जिसमें खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा कुल 10,900 करोड़ रुपये का परिव्यय शामिल है, से घरेलू डेयरी क्षेत्र, मुख्य रूप से वीएडीपी जैसे मोजेरेला चीज और उपभोग के लिए तैयार उत्पाद श्रेणियां को लाभ होगा।

यह योजना वित्त वर्ष 2021-22 और वित्त वर्ष 2026-27 के बीच कंपनियों द्वारा किए गए निवेश के अनुरूप बिक्री में होने वाली वृद्धि के आधार पर प्रोत्साहन प्रदान करती है। पहले चार वर्षों के लिए पात्रता मानदंड का आधार वर्ष वित्तवर्ष 2019-20 है।

इक्रा को उम्मीद है कि इस योजना से उक्त समयावधि में निर्धारित उत्पादों के लिए संगठित कंपनियों द्वारा लगभग 500-600 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर