लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम में संगठनों ने मिलकर खोला बुजुर्गो के लिए कोविड केयर केंद्र

By भाषा | Updated: May 8, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई सरोवर होटल्स एंड रिजॉर्ट्स ने गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट और बुजुर्गों के लिए काम करने वाली संस्था ईमोहा जैसे कुछ संगठनों के साथ मिलकर हरियाणा के गुरुग्राम में बुजुर्गों के लिए एक 60 बिस्तर का कोविड केयर सेंटर की शुरु करने की घोषणा की है।

कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बुजुर्गों की देखरेख के लिये एक निजी कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। इस पहल में आईएम गुरुग्राम भी शामिल है।

इन संस्थाओं की एक साझा विज्ञप्ति के मुताबिक इस पहल के तहत गुरुग्राम में सेक्टर 29 के गोल्डन टयूलिप होटल में बुजुर्गों के लिये 60 बिस्तरों की सुविधा वाला कोविड केयर केंद्र खोला गया है।

इन संगठनों ने कंपनी के सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत यह शुरुआत की है।

विज्ञप्ति के अनुसार इस देखभाल केंद्र में उन बुजुर्गों को देखभाल की सुविधा मिलेगी, जो खुद की देखभाल करने में अक्षम हैं और जिन्हें इस बीमारी में अलग रहने और लगातार निगरानी की आवश्यकता है। इस केन्द्र में बुजुर्गों को घर जैसी सुविधायें मिलेंगी। वे घर जैसे माहौल में जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन कंन्सट्रेटर, चिकित्सा एवं नर्सिंग सुविधायें और बेहतर निगरानी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

इस कोविड केयर सेंटर में कुछ कमरे गरीब मरीजों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMalegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट के 4 आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया बरी, 20 साल पहले हुए हमले में 37 लोगों की हुई मौत

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट