लाइव न्यूज़ :

कोयला ब्लॉक आवंटन पर विपक्ष के आरोप निराधार: गोवा सरकार

By भाषा | Updated: March 31, 2021 16:45 IST

Open in App

पणजी, 31 मार्च गोवा के उद्योग मंत्री विश्वजीत राणे ने एक दिन पहले कोयला ब्लॉक आवंटन को लेकर विपक्ष द्वारा विधानसभा में प्रश्नकाल को स्थगित करने पर कहा कि ‘‘वे अकारण शोर मचा रहे थे।’’

उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी कंपनी को कोयला ब्लॉक आवंटित नहीं किया गया है, इसलिए भ्रष्टाचार के आरोप ‘‘निराधार’’ हैं।

विपक्ष ने मंगलवार को प्रश्नकाल रोकते हुए आरोप लगाया था कि राज्य सरकार 1,000 करोड़ रुपये के कोयला ब्लॉक घोटाले में शामिल है और परियोजना के लिए सलाहकार के रूप में एक दागी कंपनी को नियुक्त किया गया था ।

इन आरोपों का जवाब देते हुए राणे ने संवाददाताओं से कहा कि परियोजना के लिए चुने गए सलाहकार ने पहले भी 20 सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के साथ काम किया है और उन्हें कोयला ब्लॉकों का गहरा अनुभव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें