लाइव न्यूज़ :

भारत के चिकित्सा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आपार संभावनाएं: फार्मा सचिव

By भाषा | Updated: December 18, 2020 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर औषधि (फार्मास्यूटिकल्स) विभाग की सचिव एस अपर्णा ने शुक्रवार को कहा कि भारत में चिकित्सा प्रौद्योगिकी क्षेत्र को तेजी से उभरते क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है और इसमें वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत का चिकित्सा प्रौद्योगिकी क्षेत्र वृद्धि की ओर अग्रसर है और इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।’’

उन्होंने उद्योग संगठन सीआईआई द्वारा आयोजित साझेदारी शिखर सम्मेलन 2020 में कहा, ‘‘हमारे पास पहले ही 4,000 से अधिक सक्रिय स्वास्थ-प्रौद्योगिकी स्टार्टअप हैं, जो भारत से बाहर स्थित हैं... यह हमारी आविष्कार, नवाचार और उद्यमशीलता की भावना को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा कि इसके चलते सरकार चिकित्सा प्रौद्योगिकी क्षेत्र पर विशेष ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने चालू कैलेंडर वर्ष में इस क्षेत्र को अभूतपूर्व वित्तीय सहायता दी है। यह पहली बार है जब सरकार करीब एक अरब अमरीकी डालर दे रही है... जो अगले पांच वर्षों के दौरान इस क्षेत्र को उपलब्ध कराया जाएगा।’’

अपर्णा ने कहा कि सरकार ने चिकित्सा उपकरणों के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना भी शुरू की है, जिसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?