लाइव न्यूज़ :

ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल को अस्थायी आपातकालीन कोविड अस्पताल बनाया जायेगा

By भाषा | Updated: April 26, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल जिंदल समूह की कंपनी जिंदल स्टेनलेस द्वारा संचालित हिंसा के ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल को 500 बिस्तरों वाला आपातकालीन कोविड अस्पताल बनाया जाएगा जिसमें 50 बिस्तर आईसीयू सुविधा वाले होंगे। कंपनी की यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जिंदल स्टेनलेस प्रबंधन के परामर्श से जिंदल स्टेनलेस द्वारा ऑक्सीजन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करने के दौरान इस बारे में निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने इस चुनौतीपूर्ण समय में राज्य सरकार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा, “हम हमेशा अपने संस्थापक ओ पी जिंदल के रास्ते पर चलते हुए मानव जाति की सेवा में तत्पर हैं। हिसार के नागरिक हमारे लिए हमारा विस्तारित परिवार हैं और संकट की इस घड़ी में हम हिसार के लोगों की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा इस नई अस्पताल सुविधा को ऑक्सीजन भी उपलब्ध करवाई जाएगी। ‘‘ हम अस्पतालों को अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए तैयार हैं।’’

विज्ञप्ति के अनुसार जिंदल स्टेनलेस की हिसार सुविधा में ऑक्सीजन संयंत्र 150 प्रतिशत की क्षमता तक चल रहा है। संयंत्र ने अपनी ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता को 6 मीट्रिक टन प्रति दिन से बढ़ाकर 7.5 -8 मीट्रिक टन कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें