लाइव न्यूज़ :

Onion prices: जल्द ही रुलाने वाली हैं प्याज की कीमतें, नवंबर महीने में 100 रुपये प्रति किग्रा से उपर जाने की संभावना

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 28, 2023 16:39 IST

एक हफ्ते पहले ही खुदरा बाजारों में प्याज 40-50 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, लेकिन अब कीमतें हर दिन बढ़ती जा रही हैं। नवंबर के पहले सप्ताह तक 100 रुपये तक पहुंचने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देप्याज की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही हैनवंबर महीने में इसके 100 रुपये प्रति किलोग्राम से उपर जाने की संभावना कम उत्पादन और आपूर्ति की कमी ने प्याज की कीमतों में उबाल लाया है

नई दिल्ली: प्याज की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है और नवंबर महीने में इसके 100 रुपये प्रति किलोग्राम से उपर जाने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में प्याज की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।  पिछले सप्ताह जहां प्याज 30-50 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वहीं अब यह 70-80 रुपये पर है और नवंबर के पहले सप्ताह तक 100 रुपये तक पहुंचने की संभावना है।

कम उत्पादन और आपूर्ति की कमी ने प्याज की कीमतों में उबाल लाया है। प्रमुख उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से फसल की आवक में देरी के कारण दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसी जगहों पर खुदरा कीमतें 60 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं, जो एक पखवाड़े पहले 40 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

नवरात्रि त्योहार के बाद प्याज की कीमतों में अचानक उछाल से खरीदार और विक्रेता दोनों हैरान हैं।  एक हफ्ते पहले ही खुदरा बाजारों में प्याज 40-50 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, लेकिन अब कीमतें हर दिन बढ़ती जा रही हैं। महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे कई अन्य राज्य भी प्याज की कीमतों में उछाल से प्रभावित हैं। बेंगलुरु में इसकी कीमत 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु के यशवंतपुर में कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) यार्ड में प्याज 65-70 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचा जा रहा था। इस वर्ष कर्नाटक में कम उत्पादन का कारण कुछ क्षेत्रों में अनियमित बारिश और सूखा हो सकता है।

उपभोक्ता मामलों के विभाग के अनुसार, 26 अक्टूबर तक प्याज की औसत थोक कीमत बढ़कर 3,112.6 रुपये प्रति क्विंटल हो गई, जो 1 अक्टूबर के 2,506.62 रुपये प्रति क्विंटल से काफी अधिक है। दिल्ली के गाजीपुर सब्जी बाजार के व्यापारियों के अनुसार प्याज की आमद कम है जिसके परिणामस्वरूप कीमतें ऊंची हैं। एक हफ्ते पहले दरें 200 रुपये, 160 रुपये या 250 रुपये थीं। आपूर्ति में कमी के कारण पिछले हफ्ते दरें बढ़ गई हैं।

टॅग्स :प्याज प्राइसदिल्लीनॉएडागुरुग्रामFaridabad
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?