लाइव न्यूज़ :

प्याज का हालः पीयूष गोयल बोले- मिस्र, अफगानिस्तान और तुर्की से 7000 टन आयात हो चुका, 25000 टन दिवाली से पहले आने की उम्मीद

By भाषा | Updated: October 30, 2020 19:36 IST

प्याज मिस्र, अफगानिस्तान और तुर्की जैसे देशों से मंगा रहे हैं। सहकारी एजेंसी नाफेड भी आयात करेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्थानीय आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को काबू में रखने के लिये भूटान से 30,000 टन आलू का आयात किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी व्यापारी पहले ही 7,000 टन प्याज का आयात कर चुके हैं जबकि 25,000 टन दिवाली से पहले आने की उम्मीद है।तीन दिनों से 65 रुपये किलो पर स्थिर है। सरकार ने बढ़ती कीमतों पर लागू लगाने के लिये कई कदम उठाये हैं।सरकार ने दिसंबर तक प्याज के आयात पर धूम्र-शोधन (फ्यूमिगेशन) की शर्तों में ढील दी है।

नई दिल्लीः उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के प्रयास के तहत निजी व्यापारी पहले ही 7,000 टन प्याज का आयात कर चुके हैं जबकि 25,000 टन दिवाली से पहले आने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि निजी व्यापारी प्याज मिस्र, अफगानिस्तान और तुर्की जैसे देशों से मंगा रहे हैं। सहकारी एजेंसी नाफेड भी आयात करेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्थानीय आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को काबू में रखने के लिये भूटान से 30,000 टन आलू का आयात किया जा रहा है।

गोयल ने डिजिटल तरीके से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘प्याज का खुदरा मूल्य पिछले तीन दिनों से 65 रुपये किलो पर स्थिर है। सरकार ने बढ़ती कीमतों पर लागू लगाने के लिये कई कदम उठाये हैं। समय पर निर्यात पर पाबंदी लगायी और आयात के लिये पहल की गयी।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने दिसंबर तक प्याज के आयात पर धूम्र-शोधन (फ्यूमिगेशन) की शर्तों में ढील दी है। अबक 7,000 टन प्याज निजी व्यापारियों ने आयात किये हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘इसके अलावा 25,000 टन प्याज दिवाली से पहले आने की उम्मीद है।’’ आयात के अलावा मंडियों में अगले महीने नई खरीफ फसल की आवक शुरू होने से आपूर्ति स्थिति सुधरेगी और कीमतों पर दबाव कम होगा।’’ गोयल ने कहा कि सरकार ने प्याज के आयात को लेकर ‘फ्यूमिगेशन’ नियमों में ढील दी है। साथ ही प्याज के बीजों के निर्यात को प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा जमाखोरी रोकने के लिये व्यापारियों पर भंडार सीमा लगाये गये हैं।

सरकार की तरफ से बफर स्टॉक रखने वाला नाफेड खुले बाजार में बिक्री कर रहा है। अबतक नाफेड ने 36,488 टन प्याज की बिक्री की है। आलू के मामले में गोयल ने कहा कि सब्जी की कीमत बढ़ रही है और अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 42 रुपये किलो पर पिछले तीनों दिनों से स्थिर बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि हालांकि सरकार ने आलू के आयात के लिये कदम उठाये हैं। करीब 30,000 टन आलू भूटान से अगले दो-तीन दिनों में आ जाएगा। मंत्री ने कहा, ‘‘हम करीब 10 लाख टन आलू का आयात कर रहे हैं और कीमतों को काबू में रखने के प्रबंध किए जा रहे हैं।’’ 

टॅग्स :प्याज प्राइसइकॉनोमीतुर्कीमुंबईदिल्लीपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?