लाइव न्यूज़ :

ओएनजीसी ने केजी बेसिन क्षेत्र की गैस बिक्री के लिये खरीदारों से बोलियां आमंत्रित की

By भाषा | Updated: April 12, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने सोमवार को अपने केजी बेसिन क्षेत्र से शुरुआती तौर पर 20 लाख घन मीटर प्रतिदिन गैस की बिक्री के लिये बोलियां आमंत्रित की। इसके लिये न्यूनतम बिक्री मूल्य 6.6 डॉलर प्रति इकाई (10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट) रखा गया है।

निविदा दस्तावेज के अनुसार ओएनजीसी की अपने केजी-डीडब्ल्यूएन 98/2 ब्लॉक से प्राकृतिक गैस की बिक्री जल्द शुरू करने की योजना है। ओएनजीसी का यह क्षेात्र रिलायंस इंडस्ट्रीज लि.-बीपी पीएलसी द्वारा संचालित केजी-डी6 फील्ड से सटा हुआ है।

शुरू में ई-नीलामी के जरिये बिक्री के लिये 20 लाख घन मीटर प्रतिदिन गैस की पेशकश की गयी है।

ओएनजीसी ने ब्रेंट क्रूड तेल के भाव के आधार पर बोलियां आमंत्रित की है। इसके तहत ब्रेंट क्रूड तेल की तीन महीने की औसत कीमत के न्यूनतम 10.5 प्रतिशत पर बोलियां मांगी गयी है।

मौजूदा ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत 63 डॉलर प्रति बैरल है। इस हिसाब से न्यूनतम मूल्य 6.6 डॉलर प्रति इकाई बैठता है।

हालांकि, यह मूल्य सरकार द्वारा हर छह माह में तय किये जाने वाले गैस मूल्य के दायरे में होगा। वर्तमान में गहरे समुद्री क्षेत्रों से निकलने वाली गैस के लिये एक अप्रैल से शुरू छह महीने के लिये यह सीमा 3.62 डॉलर प्रति इकाई है।

इसका मतलब है कि बोलीदाता गैस के लिये 7 डॉलर की पेशकश कर सकते हैं। लेकिन खरीदारों को उच्चतम मूल्य सीमा 3.62 डॉलर से अधिक भुगतान नहीं करना होगा।

ओएनजीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मौजूदा सरकारी मूल्य सीमा एक अक्टूबर को होने वाली छमाही समीक्षा में 5.5 से 5.6 डॉलर हो जाने का अनुमान है।

उसने कहा, ‘‘मौजूदा मूल्य सीमा गहरे सागर स्थित क्षेत्र से उत्पादन की न्यूनतम लागत का एक तिहाई कम है। मुद्रा की लागत के साथ मार्जिन जोड़ने पर गैस मूल्य 6 डॉलर प्रति यूनिट होना चाहिए न कि 3.62 डॉलर।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?