लाइव न्यूज़ :

‘भारतीय सामान-हमारा अभिमान’, नौ अगस्त को चीन के ख़िलाफ़ एक नया ‘चीन भारत छोड़ो’ शुरू

By भाषा | Updated: August 7, 2020 16:26 IST

व्यापारियों का संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स आगामी नौ अगस्त से ‘चीन भारत छोड़ो’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में रक्षाबंधन के त्योहार को हिंदुस्तानी राखी के साथ मनाने के कैट के अभियान को देश के लोगों ने समर्थन दिया।भारतीय सामान का उपयोग कर ही मनाए जाएंगे। इन त्योहारों में चीन के किसी सामान का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

नई दिल्ली:  व्यापारियों का संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आगामी नौ अगस्त से ‘चीन भारत छोड़ो’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है। कैट ने बयान में कहा कि चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के अपने राष्ट्रीय अभियान ‘भारतीय सामान - हमारा अभिमान’ के तहत नौ अगस्त को चीन के ख़िलाफ़ एक नया ‘चीन भारत छोड़ो’ अभियान शुरू किया जाएगा।

 नौ अगस्त को ही भारत छोड़ो दिवस मनाया जाता है। कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि इस दिन सभी राज्यों के लगभग 600 शहरों में सामाजिक दूरी एवं सुरक्षा के सभी नियम का पालन करते हुए व्यापारी सार्वजनिक प्रदर्शन करेंगे। खंडेलवाल ने कहा की जिस तरह से चीन ने एक लंबी योजना के तहत गत 20 वर्षों में भारत के खुदरा बाज़ार पर चीनी उत्पादों के द्वारा क़ब्ज़ा कर लिया है उसको देखते हुए तथा बदली परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए चीनी उत्पादों से देश के बाज़ार को आजाद कर आत्मनिर्भर भारतीय बाज़ार बनाना बहुत ज़रूरी है। 

उन्होंने कहा की हाल ही में रक्षाबंधन के त्योहार को हिंदुस्तानी राखी के साथ मनाने के कैट के अभियान को देश के लोगों ने समर्थन दिया और चीनी राखी का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जिससे चीन को चार हज़ार करोड़ रुपये के व्यापार की चपत लगी है। कैट ने कहा कि देश में मनाए जाने वाले आगामी सभी त्योहार भारतीय सामान का उपयोग कर ही मनाए जाएंगे। इन त्योहारों में चीन के किसी सामान का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

टॅग्स :दिल्लीइकॉनोमीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित