लाइव न्यूज़ :

मांग बढ़ने से तेल तिलहन कीमतों में सुधार

By भाषा | Updated: November 13, 2021 18:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर मांग बढ़ने और मंडियों में तिलहनों की आवक घटने से देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में शनिवार को सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन दाना एवं लूज (तिलहन), बिनौला, मूंगफली तेल तिलहन के भाव सुधार के साथ बंद हुए जबकि दाम महंगा होने की वजह से मांग प्रभावित होने के कारण सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बंद हुई। बाकी तेल-तिलहनों के भाव भी पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि देश में खुदरा कारोबारियों की सरसों की मांग बढ़ने से इसके तेल तिलहनों के भाव में सुधार आया। वहीं विदेशी बाजारों में पाल्ट्री कंपनियों की सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) की मांग बढ़ने से सोयाबीन दाना एवं लूज के भाव सुधार दर्शाते बंद हुए। उन्होंने कहा कि सोयाबीन का दाम नयी फसल आने के बाद आधे रह गये हैं और किसान कम भाव पर बेचने को राजी नहीं है इसलिए मंडियों में सोयाबीन की आवक कम हुई है।

उन्होंने कहा कि मूंगफली तेल कीमतों में सुधार से बिनोला के दाम में भी सुधार आया। दूसरी ओर, जाड़े में भारी तेल (पामतेल) की मांग कम होने के साथ इन तेलों के मुकाबले सूरजमुखी और सोयाबीन रिफाइंड के दाम सस्ता होने से सीपीओ और पामोलीन तेलों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि तेल तिलहन कारोबार के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि सूरजमुखी तेल का भाव आयातित पामोलीन से सस्ता है। उन्होंने कहा कि सूरजमुखी का तेल आज से छह महीने पहले सरसों तेल से 40 रुपये प्रति किलो ज्यादा था और पामोलीन से 55-60 रुपये प्रति किलो महंगा था। सूरजमुखी के आयात पर लगने वाला शुल्क 46-47 रुपये प्रति किलो था, वह आयात शुल्क में कमी किये जाने के बाद घटकर सात रुपये प्रति किलो रह गया है। देश में महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल जैसे राज्यों में सूरजमुखी तेल की खपत वैसे ही होती है, जैसे उत्तर भारत में सरसों की। सरकार को यह देखना चाहिये कि सूरजमुखी के दाम कम होने के बावजूद उपभोक्ताओं को यह सस्ते में क्यों उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने कहा कि गुजरात में मूंगफली की नई फसल आने के बाद पिछले लगभग दो महीने में मूंगफली तेल के दाम में 25-30 रुपये लीटर की कमी आई है लेकिन यहां भी इस गिरावट का फायदा उपभोक्ताओं को क्यों नहीं दिया जा रहा इसकी सरकार को जांच करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि मूंगफली तेल का अधिकतम खुदरा भाव 150-155 रुपये लीटर होना चाहिये, पर खबरें हैं कि उपभोक्ताओं को यह काफी महंगे दाम पर बेचे जा रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि सामान्य दिनों में खाद्य तेलों में सरसों का योगदान लगभग 11 प्रतिशत होता है, जो फिलहाल घटकर 5-6 प्रतिशत रह गया है। उन्होंने कहा कि मार्च में सरसों की नयी फसल आने के बाद ही सरसों के दाम से राहत मिल सकती है और उम्मीद है कि पैदावार पर्याप्त बढ़ने के कारण यह सोयाबीन से 10 रुपये किलो नीचे बिके।

उन्होंने कहा कि सलोनी शम्साबाद ने शनिवार को सरसों का भाव 9,100 रुपये से बढ़ाकर 9,200 रुपये क्विन्टल कर दिया जबकि जयपुर में सरसों का भाव अधिभार समेत 8,770-8,795 रुपये क्विन्टल कर दिया गया है। देश भर की प्रमुख मंडियों में सरसों की आवक 1,55,000 बोरी से घटकर 1,30 लाख बोरी रह गई। इसी वजह से सरसों तेल तिलहन कीमतों में सुधार है।

सूत्रों ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह ही सरकार को बिहार, उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती राज्यों में भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से खाद्य तेल उपलब्ध कराने पर विचार करना चाहिये।

बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,770 - 8,785 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,000 - 6,085 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,980 - 2,105 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,670 -2,705 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,760 - 2,870 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,350 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,000 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,750

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,100 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,920 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,750 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,680 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 5,700 - 5,800, सोयाबीन लूज 5,525 - 5,575 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?