लाइव न्यूज़ :

मांग कमजोर पड़ने से तेल तिलहनों के भाव टूटे, पर सरसों, तेल सरसों के भाव मजबूत

By भाषा | Updated: September 24, 2021 20:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर विदेशी बाजारों में कारोबार का मिला जुला रुख होने के बीच मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में 'शुक्रवार को सरसों, सोयाबीन, बिनौला, कच्चा पॉम तेल और पामोलीन तेल सहित लगभग सभी तेल तिलहनों में गिरावट का रुख दिखा।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 0.1 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि शिकागो एक्सचेंज में आधा प्रतिशत की तेजी रही। उन्होंने कहा कि विभिन्न कारणों से तेल तिलहन कीमतों में गिरावट रही। गिरावट के रुख के बावजूद बाजार में सरसों तेल के भाव पूर्ववत बने रहे। सोयाबीन दाना की मांग होने से सोयाबीन दाना और लूज के भाव भी पूर्वस्तर पर बने रहे।

उन्होंने कहा कि मंडियों में सरसों की उपलब्धता कम होने से ब्रांड वाली कंपनियां कोटा से सरसों के कच्ची घानी तेल की 182- 183 रुपये किलो (जीएसटी ऊपर से) के भाव खरीद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोयाबीन 215 रुपये टूटा जबकि सरसों का भाव 156 रुपये टूटा। इसके बावजूद हाजिर भाव पर कोई खास असर नहीं दिखाई दिया।

उन्होंने कहा कि नयी फसल आने के बावजूद किसान मौसम साफ न होने के कारण सोयाबीन की कम फसल बाजार में ला रहे हैं और वह सस्ते में बेचने से बच रहे हैं। सोयाबीन का हाजिर भाव 6,500-6,600 रुपये क्विन्टल है जबकि वायदा कारोबार में अक्टूबर अनुबंध का भाव इससे करीब 10 प्रतिशत नीचे है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,750 - 8,800 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,625 - 6,770 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,100 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,310 - 2,440 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,680 -2,730 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,765 - 2,875 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,280 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,940 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,850 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,400 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,850 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,980 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें