लाइव न्यूज़ :

ऊंचे भाव पर मांग कमजोर पड़ने से तेल- तिलहनों में गिरावट, सरसों तेल 200 रुपये घटा

By भाषा | Updated: January 11, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी विदेशों में खाद्य तेलों के ऊंचे दाम के साथ साथ घरेलू बाजार में भी खाद्य तेलों के चढ़े भाव पर मांग कमजोर पड़ने से सोमवार को स्थानीय तेल तिलहन बाजार में गिरावट का रुख रहा। सरसों तिलहन 100 रुपये नीचे बोली गई जबकि सरसों तेल दादरी में 200 रुपये क्विंटल की गिरावट रही।

बाजार सूत्रों का कहना है कि देश- विदेश में भाव ऊंचे होने से मांग कमजोर पड़ गई है। कारोबारी और उपभोक्ता अपनी जरूरत भर के लिये ही माल उठा रहे हैं। मलेशिया में कच्चा पॉम तेल का भाव पौना प्रतिशत नीचे बोला गया। वहीं शिकागो में भी सोयाबीन डीगम .80 प्रतिशत तक नीचे बोला जा रहा है। आयातित माल पर तो पहले से ही पड़ता नहीं है और अब मांग नहीं होने के कारण घटे भाव पर भी उठाव नहीं है।

वहीं घरेलू बाजार में भाव विदेशी तेलों के मुकाबले नीचे हैं। बिनौला तेल मिल डिलीवरी हरियाणा 11,000 रुपये पर दूसरे तेलों के मुकाबले काफी नीचे चल रहा है। सोयाबीन मिल डिलीवरी दिल्ली का भाव 150 रुपये घटकर 12,750 रुपये क्विंटल रह गया। वहीं सोयाबीन डीगम कांडला 150 रुपये घटकर 11,550 रुपये क्विंटल पर बोला गया।

मूंगफली तेल में निर्यात मांग से कोई घटबढ़ नहीं हुई और भाव 14,000 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। वहीं, मूंगफली तिलहन में भी स्थिति पूर्ववत बनी रही।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,475 - 6,500 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,585- 5,650 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,000 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,210 - 2,270 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,950 -2,100 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,080 - 2,195 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 11,100 - 15,100 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,750 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,400 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,550 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 9,980 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,000 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 11,600 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?