लाइव न्यूज़ :

मांग बढ़ने से तेल तिलहन कीमतों में सुधार का रुख

By भाषा | Updated: February 11, 2021 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी मांग बढ़ने के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों, मूंगफली, बिनौला, सोयाबीन दाना एवं लूज कीमतों में सुधार का रुख रहा।

तेल उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार शिकागो एक्सचेंज में तेजी रही। जबकि मलेशिया एक्सचेंज बंद रहा। विदेशी संकेतकों के अभाव में सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें पूर्ववत बनी रहीं।

उन्होंने कहा कि विदेशी बाजारों में सोयाबीन खल (तेल रहित खल- डीओसी) की अच्छी निर्यात मांग है जिससे सोयाबीन दाना (तिलहन फसल) लाभ दर्शाते बंद हुए। सोयाबीन फसल के तैयार होने के समय बारिश की वजह से फसल को नुकसान पहुंचा जिसके कारण बाजार में दागी फसल ज्यादा आ रहे हैं जिसे निर्यात नहीं किया जाता। सोयाबीन तेलों के भाव अपने पूर्वस्तर पर बने रहे।

दूसरी ओर, निर्यात के साथ साथ स्थानीय मांग के कारण मूंगफली तेल तिलहन कीमतों में लाभ दर्ज हुआ।

उन्होंने कहा कि बाजार में पुराने सरसों दाना की मांग है और बाजार में मौजूदा समय में आने वाले सरसों में हरापन अभी बाकी है जिसे परिपक्व होने में अभी लगभग एक महीने का समय लगेगा। पुराने सरसों दाना की मांग और मंडियों में इसकी किल्लत की वजह से सरसों तेल तिलहनों के भाव में तेजी रही। उन्होंने कहा कि आम तौर पर सरसों की कमी मार्च के आरंभ में देखी जाती थी जो इस बार फरवरी में देखने को मिल रही है।

बाजार में बृहस्पतिवार को थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,425 - 6,475 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,700- 5,765 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,350 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,280 - 2,340 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,985 -2,135 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,115 - 2,230 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 11,200 - 15,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,250 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,850 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,950 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,160 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,950 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 11,750 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें