लाइव न्यूज़ :

ओडिशा सरकार ने 278 एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय प्रोत्साहन उपलब्ध कराया

By भाषा | Updated: November 29, 2020 11:00 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 29 नवंबर सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) क्षेत्र को मजबूत करने के प्रयासों के तहत ओडिशा सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 278 ऐसी इकाइयों को वित्तीय प्रोत्साहन उपलब्ध कराया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इसके साथ इस साल अप्रैल से वित्तीय प्रोत्साहन पाने वाली एमएसएमई इकाइयों की संख्या 639 पर पहुंच गई है। सूत्रों ने शनिवार कहा कि अब तक इन इकाइयों को 69.99 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रोत्साहन दिया जा चुका है।

मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी की अगुवाई वाली राज्य स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति ने नए प्रस्तावों पर विचार किया। मुख्य सचिव ने दो लघु उपक्रमों के लिए 2.94 करोड़ रुपये की पूंजीगत निवेश सब्सिडी को सैद्धान्तिक मंजूरी दी।

त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय प्रोत्साहन के आकलन और वितरण के लिए पारदर्शी प्रक्रिया का अनुपालन करें, जिससे अधिक से अधिक युवा उद्यमियों को इस क्षेत्र में आकर्षित किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?