लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ने 23 निवेश परियोजनाओं का काम तेज किया

By भाषा | Updated: January 30, 2021 13:43 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 30 जनवरी ओडिशा सरकार ने आर्सेलरमित्तल निप्पन स्टील इंडिया प्राइवेट लि. और जेएसडब्ल्यू स्टील लि. की क्योंझर जिले की परियोजना सहित 23 निवेश परियोजनाओं का काम तेज कर दिया है। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

राज्य के मुख्य सचिव एस सी महापात्र ने बृहस्पतिवार को हुई बैठक में इन औद्योगिक परियोजनाओं के समक्ष आ रहे मुद्दों को हल किया। उन्होंने प्रत्येक चरण की गतिविधि के लिए समयसीमा निर्धारित की है।

महापात्र ने संबंधित विभागों से कहा है कि वे इस समयसीमा का अनुपालन सुनिश्चित करें।

मुख्य सचिव ने परियोजना के निवेशकों और प्रस्तावकों से कहा है कि वे निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अधिक श्रमबल और मशीनें लगाएं।

इस बैठक में क्योंझर, सुंदरगढ़, मयूरभंज और जाजपुर जिलों की परियोजनाओं के समक्ष आ रही अड़चनों की समीक्षा की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान