लाइव न्यूज़ :

कर्ज बोझ से दबी डीएचएफएल के लिए ओकट्री ने सबसे ऊंची बोली लगाई

By भाषा | Updated: December 14, 2020 23:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर अमेरिका की कंपनी ओकट्री ने कर्ज के बोझ से दबी डीएचएफएल के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई है। डीएचएफएल फिलहाल दिवाला प्रक्रिया में है। डीएचएफएल के अधिग्रहण के लिए नए सिरे से बोलियां मांगी गई थीं। पीरामल एंटरप्राइजेज और अडाणी ग्रुप को पीछे छोड़ते हुए ओकट्री ने सबसे ऊंची बोली लगाई है।

ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) ने संशोधित बोलियां देने के लिए 14 दिसंबर की समयसीमा तय की थी।

सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि ओकट्री ने अपनी बोली को बढ़ाकर 36,646 करोड़ रुपये कर दिया है। इसमें 1,000 करोड़ रुपये बीमा के और 3,000 करोड़ रुपये अर्जित ब्याज के शामिल हैं। वहीं पीरामल एंटरप्राइजेज ने 35,550 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। इसमें 300 करोड़ रुपये बीमा और 3,000 करोड़ रुपये अर्जित ब्याज के हैं।

सूत्रों ने बताया कि ओकट्री ने डीएचएफएल के लिए सशर्त पेशकश की है। वहीं अडाणी समूह ने अपनी बोली को बढ़ाकर 33,100 करोड़ रुपये किया है। इसमें 250 करोड़ रुपये बीमा के और 3,000 करोड़ रुपये अर्जित ब्याज के हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले साल नवंबर में दीवान हाउसिंग फाइनेंस लि. (डीएचएफएल) को दिवाला प्रक्रिया के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के पास भेजा था। डीएचएफएल पहली वित्तीय कंपनी है जिसे रिजर्व बैंक ने धारा 227 में विशेष अधिकारों के तहत एनसीएलटी के पास भेजा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?