लाइव न्यूज़ :

एक हजार केंद्रीय विद्यालयों, दिल्ली के सरकारी स्कूलों को सौर ऊर्जा से रोशन करेगी ओकरिज एनर्जी

By भाषा | Updated: December 29, 2020 22:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर सौर ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी ओकरिज एनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उसने दिल्ली सरकार और केंद्रीय विद्यालय संगठन के साथ दिल्ली में स्कूलों को सौर ऊर्जा से रोशन करने के समझौते किये हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 2022 तक 1,000 संस्थानों को सौर ऊर्जा से लैस करने का लक्ष्य उसने रखा है।

उसने कहा, ‘‘ओकरिज एनर्जी ने दिल्ली में सौर ऊर्जा से लैस स्कूलों के लिये केंद्रीय विद्यालय और दिल्ली सरकार के साथ करार किया है।’’

कंपनी ने आगे कहा कि उसने हाल ही में दिल्ली में शिक्षा विभाग के 15 स्कूलों में सौर ऊर्जा की व्यवस्था की है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी इरविन कॉलेज में 217 किलोवाट की सौर ऊर्जा परियोजना की भी उसने शुरुआत की है।

कंपनी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना न केवल उन्हें स्वतंत्र होने में सक्षम बनाएगी, बल्कि बिजली के बिलों में भी पर्याप्त बचत करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब