लाइव न्यूज़ :

नुवोको विस्टास का शेयर पहले दिन सात प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद

By भाषा | Updated: August 23, 2021 19:35 IST

Open in App

सीमेंट विनिर्माता नुवोको विस्टास का शेयर सोमवार को अपने पहले कारोबारी सत्र में कमजोर शुरुआत के साथ बाजार में सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का शेयर पहले दिन अपने निर्गम मूल्य के मुकाबले सात प्रतिशत नुकसान के साथ बंद हुआ। बीएसई में कंपनी के शेयर की शुरुआत 471 रुपये पर हुई। जबकि कंपनी के शेयर का निर्गम मूल्य 570 रुपये था। इस तरह बीएसई में कंपनी के शेयर की शुरुआत 17.3 प्रतिशत के नुकसान के साथ हुई। अंत में यह निर्गम मूल्य के मुकाबले 6.78 प्रतिशत के नुकसान के साथ 531.3 रुपये पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य से करीब 15 प्रतिशत के नुकसान के साथ 485 रुपये पर खुला। यह दिन में कारोबार के दौरान 550 रुपये तक गया। अंत में यह अपने निर्गम मूल्य के मुकाबले 7.19 प्रतिशत के नुकसान से 529 रुपये पर बंद हुआ। इससे पहले इसी महीने निरमा समूह की कंपनी नुवोको विस्टास के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 1.71 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 5,000 करोड़ रुपये के आईपीओ में 1,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए। इसके अलावा 3,500 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई। नए शेयरों से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज के बोझ को कम करने और सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारShare Bazar Today: मंगलवार को NSE, BSE बंद, MCX शाम का सेशन फिर से शुरू होगा, एशियाई बाज़ार दबाव में

कारोबारभारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद में सेंसेक्स 600 अंक ऊपर खुला, निफ्टी में 150 अंकों की बढ़त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम