लाइव न्यूज़ :

भारत में टेलीविजन वाले परिवारों की संख्या दो वर्ष में 6.9 प्रतिशत बढ़ी: बार्क

By भाषा | Updated: April 15, 2021 19:48 IST

Open in App

मुंबई, 15 अप्रैल बॉडकास्ट ऑडियंस रेटिंग काउंसिल (बार्क) ने गुरुवार को कहा कि भारत में 2020 के अंत तक टेलीविजन वाले घरों की संख्या दो साल पहले के मुकाबले 6.9 प्रतिशत बढ़कर 21 करोड़ हो गई।

देश में टेलीविजन देखने वाले घरों की संख्या 2018 के अंत में 19.7 करोड़ थी।

बार्क ने बताया कि इस दौरान टेलीविजन देखने वाले लोगों की संख्या भी 83.6 करोड़ से 6.7 प्रतिशत बढ़कर 89.2 करोड़ हो गई।

एजेंसी ने बताया कि भारत की आबादी 1.3 अरब है और यहां लगभग 30 करोड़ परिवार हैं। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को मजबूरन घरों में रहना पड़ा, जिससे टेलीविजन दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई।

बार्क के मुख्य कार्यपालक सुनील लुल्ला ने कहा, ‘‘अतिरिक्त 1.3 करोड़ घरों और बाकी नौ करोड़ घरों में टेलीविजन आने के अवसर के साथ भारत के प्रसारण तंत्र में आने वाले वर्षों के दौरान वृद्धि की उल्लेखनीय गुंजाइश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें