लाइव न्यूज़ :

न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर 500 इंजीनियरों को देगी नौकरी

By भाषा | Updated: July 7, 2021 17:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई कर्ज और लेन-देन से जुड़े बैंकिंग समाधान देने वाली न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर ने बुधवार को कहा कि वह इस साल के अंत तक 500 इंजीनियर नियुक्त करने की योजना बना रही है।

न्यूक्लियस ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने दिसंबर, 2021 तक देश के छोटे शहरों से 500 नए युवा इंजीनियरों को नियुक्त करने का लक्ष्य रखा है।

ये नियुक्तियां राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु और कर्नाटक में इंजीनियरिंग कॉलेजों के साथ गठजोड़ के साथ-साथ सीधी भर्ती के माध्यम से की जाएगी।

बयान के अनुसार कंपनी में फिलहाल लगभग 2,000 लोगों को रोजगार मिला हुआ है। इसके अलावा हर साल लगभग 200-250 लोगों को कैंपस में साक्षात्कार के जरिये लिया जाता है। शैक्षणिक संस्थानों के साथ कंपनी की 50 से अधिक भागीदारियां हैं और इस साल 20 अन्य कॉलेजों को शामिल किया जा रहा है।

इसमें कहा गया है कि इन युवा स्नातकों को न्यूक्लियस स्कूल ऑफ बैंकिंग टेक्नोलॉजी (एनएसबीटी) द्वारा वैश्विक वित्तीय क्षेत्र के लिए तैयार करने के लिए 6 से 12 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें