लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी ने नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग के लिए इंडियन ऑयल के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के लिए शुक्रवार को इंडियन ऑयल के साथ प्रारंभिक समझौता किया।

एनटीपीसी के एक बयान में कहा गया कि यह भारत की दो प्रमुख राष्ट्रीय ऊर्जा कंपनियों द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने की देश की प्रतिबद्धता का समर्थन करने के लिए अपनी तरह की पहली अनूठी पहल है।

बयान में कहा गया, ‘‘एनटीपीसी लिमिटेड और इंडियन ऑयल ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग करने और कम कार्बन/आरई आरटीसी (चौबीस घंटे) कैप्टिव पावर की आपूर्ति के अवसरों का पता लगाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।’’

एनटीपीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह, इंडियन ऑयल के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य और दोनों कंपनियों के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

गुरदीप सिंह ने कहा कि एनटीपीसी नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की महत्वपूर्ण क्षमता जोड़कर अपने ऊर्जा पोर्टफोलियो को हरित बनाने के लिए कई कदम उठा रही है ताकि 2032 तक उसकी गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित क्षमता उसके ताप पोर्टफोलियो के बराबर या उससे अधिक हो जाए।

उन्होंने कहा कि इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से, दोनों संगठनों की क्षमता का उपयोग शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन की देश की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए किया जा सकता है।

वैद्य ने कहा, ‘‘एक वैश्विक ऊर्जा कंपनी के रूप में, इंडियन ऑयल के हर व्यावसायिक पहलू में पर्यावरणीय प्राथमिकता को समाहित किया जा रहा है और अब हमारी योजना नई परियोजनाओं और रिफाइनरी के विस्तार के लिए हरित ऊर्जा का उपयोग करने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें