लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी ने कहा, हिमस्खलन से तपोवन में निर्माणाधीन जलविद्युत संयंत्र का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ

By भाषा | Updated: February 8, 2021 16:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने कहा कि उत्तराखंड में रविवार को हुए हिमस्खलन से तपोवन में निर्माणाधीन जलविद्युत संयंत्र के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा, लेकिन सेबी के दिशानिर्देशों के अनुसार कंपनी को आर्थिक क्षति के मद्देनजर इस घटना को महत्वपूर्ण (मटेरियल) नहीं माना जा सकता।

उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में रविवार को एक ग्लेशियर टूट गया था, जिससे धौली गंगा नदी में बड़े पैमाने पर बाढ़ आ गई और इसके किनारों पर रहने वाले लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया। इस दुर्घटना में बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

एनटीपीसी ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘उत्तराखंड में तपोवन के पास एक हिमस्खलन ने इस क्षेत्र में हमारी निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजना तपोवन विष्णुगढ़ (520 मेगावाट) के एक हिस्से को नुकसान पहुंचाया है। बचाव अभियान जारी है, और जिला प्रशासन की मदद से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है और किसी नुकसान या क्षति का आकलन किया जा रहा है। नुकसान या क्षति के लिए उचित बीमा कवर उपलब्ध है।’’

कंपनी ने बताया कि एनटीपीसी लिमिटेड के कुल संचालन आकार (वर्तमान में उसकी वाणिज्यिक क्षमता 51,310 मेगावाट और समूह की वाणिज्यिक क्षमता 63,925 मेगावाट) को देखते हुए, उक्त घटना के कंपनी पर असर को सेबी के दिशानिर्देशों के अनुसार महत्वपूर्ण नहीं माना जा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें