लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी ने सौर परियोजनाओं के लिए बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए

By भाषा | Updated: November 26, 2021 19:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी की इकाई एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी ने भारतीय रेलवे, मध्य प्रदेश विद्युत प्रबंधन कंपनी और रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर के साथ बिजली खरीद समझौता और अन्य परियोजना संबंधी समझौते किए हैं।

एनटीपीसी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड ने भारतीय रेलवे, मध्य प्रदेश विद्युत प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (एमपीपीएमसीएल) और रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (आरयूएमएसएल) के साथ 325 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाओं के लिए एक पीपीए (बिजली खरीद समझौता) और परियोजना संबंधी अन्य समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। ये सौर परियोजनाएं रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (आरयूएमएसएल) के मध्य प्रदेश के शाजापुर सौर पार्क में स्थापित की जा रही हैं।’’

बयान में कहा गया कि 25 नवंबर 2021 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय बिजली एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो