लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी ने दुलांगा कोयला खदान के वाणिज्यिक रूप से परिचालन में आने की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 28, 2020 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने सोमवार को कहा कि उसकी दुलांगा खदान एक अक्टूबर, 2020 से वाणिज्यिक रूप से परिचालन में आ गयी है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘...एनटीपीसी लि. की ओड़िशा में दुलांगा कोयला खदान एक अक्टूबर, 2020 से वाणिज्यिक रूप से परिचालन में आ गई है। इसकी अधिकतम सालाना क्षमता 70 लाख टन है।’’

केंद्र सरकार ने एनटीपीसी को प्रत्यक्ष रूप से नौ कोयला खदान... पकरी बरवाडीह, चट्टी बरियातू और चट्टी बरियातू (दक्षिण), केरन्दारी, दुलांगा, तलाईपल्ली, बनई, भलुमुड़ा, मंदाकिनी-बी और बादाम.... आबंटित किये हैं।

बनहारडीह कोयला ब्लॉक पहले झारखंड सरकार को आबंटित किया गया था। अब इसे झारखंड सरकार और एनटीपीसी की संयुक्त उद्यम इकाई पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लि. (पीयूवीएनएल) विकसित कर रही है।

एनटीपीसी की इन खदानों से सालाना 10.3 करोड़ टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य है।

कुल 10 कोयला ब्लॉक में से तीन खदान- पकरी बरवाडीह, दुलांगा और तलाईपल्ली परिचालन में हैं। इन खदानों से नवंबर 2020 तक 2.72 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया गया है।

चट्टी-बिरयातू और केरन्दारी विकास के अग्रिम चरण में हैं।

एनटीपीसी शेष पांच खदानों के लिये विभिन्न मंजूरी लेने की प्रक्रिया में है।

बिजली कंपनी ने कोयला खनन कारोबार के लिये पूर्ण अनुषंगी इकाई एनटीपीसी माइनिंग लि. का गठन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर