लाइव न्यूज़ :

केरल में 2020 में प्रवासी भारतीय जमा 14 प्रतिशत बढ़कर 2.27 लाख करोड़ रुपये रही

By भाषा | Updated: June 28, 2021 23:38 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 28 जून केरल के प्रवासियों की जमा महामारी से प्रभावित 2020 में 14 प्रतिशत बढ़कर 2.27 लाख करोड़ रुपये पहुंच गयी। विश्वबैंक का यह आंकड़ा इस अनुमान को गलत ठहराता है कि 12 लाख प्रवासियों के अपने गृह राज्य लौटाने से केरल की आर्थिक समस्या बढ़ी है।

विश्वबैंक के आंकड़े के अनुसार देश में 2020 में 83 अरब डॉलर दूसरे देशों से मनीआर्डर के रूप में भेजे गये। यह 2019 के 83.3 अरब डॉलर के मुकाबले केवल 0.2 प्रतिशत कम है।

आंकड़े के अनुसार केरल में हर महीने बाहर से भेजी जाने वाली राशि यानी धन प्रेषण प्रति प्रवासी भारतीय (एनआरआई) 267 डॉलर घटी है। हालांकि यह राज्य के नीति निर्माताओं द्वारा 25 प्रतिशत की गिरावट की आशंका से काफी दूर है।

राज्य स्तरीय बैंकों की समिति (एसएलबीसी) के आंकड़े के अनुसार दिसंबर 2020 के अंत में एनआरआई जमा 2,27,430 करोड़ रुपये थी जो 2019 में 1,99,781 करोड़ रुपये के मुकाबले 14 प्रतिशत अधिक है। हालांकि सितंबर 2020 से तुलना करने पर यह 2,22,029 करोड़ रुपये के मुकाबले केवल 2 प्रतिशत अधिक है।

विश्वबैंक की पलायन और विकास पर हाल की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘जीसीसी (खाड़ी सहयोग परिषद) देशों में काम करने वाले 40 लाख से अधिक लोगों से करीब 12 लाख प्रवासी 2020 में केरल लौटे। महामारी के कारण नौकरी जाने से वे वापस आने को मजबूर हुए। इसमें कम कार्य कुशल कामगार ज्यादा प्रभावित हुए।’’ विदेशों में काम करने वाले इन लोगों का केरल की आय में 30 प्रतिशत का योगदान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें