लाइव न्यूज़ :

अब नागपुर के बच्चों को पढ़ाएगी एआई टीचर ‘आइरिस’

By फहीम ख़ान | Updated: April 30, 2026 18:30 IST

अब पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कक्षा में तकनीक का नया दौर शुरू हो गया है. शहर से सटे फेटरी स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में इस सत्र से देश की पहली जनरेटिव एआई रोबो टीचर ‘आइरिस’ बच्चों को पढ़ाती नजर आएगी. यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक और उन्नत शिक्षा से जोड़ने की बड़ी कोशिश मानी जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गोद लिए गांव फेटरी में ‘भविष्य की कक्षा’ की शुरुआत

अब पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कक्षा में तकनीक का नया दौर शुरू हो गया है. शहर से सटे फेटरी स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में इस सत्र से देश की पहली जनरेटिव एआई रोबो टीचर ‘आइरिस’ बच्चों को पढ़ाती नजर आएगी. यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक और उन्नत शिक्षा से जोड़ने की बड़ी कोशिश मानी जा रही है.‘आइरिस’ को मेकर लैब्स एजुटेक के सहयोग से विकसित किया गया है. इसकी शुरुआत सबसे पहले तिरुवनंतपुरम के केटीसीटी हायर सेकंडरी स्कूल में हुई थी, जहां इसे काफी सराहना मिली. अब यही स्मार्ट शिक्षक नागपुर के फेटरी तक पहुंच रहा है.यह रोबोट केवल सवालों के जवाब देने वाली मशीन नहीं, बल्कि बच्चों के साथ संवाद करने वाली एक “बुद्धिमान शिक्षक” है. ‘आइरिस’ 20 से अधिक भाषाओं में बातचीत कर सकती है और जनरेटिव कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से विद्यार्थियों के हर प्रश्न का तुरंत और सरल उत्तर देती है. चार पहियों पर चलने वाला यह रोबोट कक्षा में घूमते हुए पढ़ाई को सहभागितापूर्ण बनाता है. इसके हाथों की गतिशीलता और स्कूल की यूनिफॉर्म में सजी इसकी बनावट बच्चों को अपनापन महसूस कराती है, जिससे वे बिना झिझक प्रश्न पूछ पाते हैं.स्कूल प्रबंधन के अनुसार, यह तकनीक प्राइमरी से लेकर सेकंडरी कक्षा तक के विद्यार्थियों को व्यक्तिगत सीखने का अनुभव देगी, यानी हर छात्र की समझ के अनुसार पढ़ाई. हालांकि, ‘आइरिस’ पारंपरिक शिक्षकों की जगह नहीं लेगा, बल्कि उनके सहयोगी के रूप में काम करेगा.उल्लेखनीय है कि फेटरी गांव को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गोद लिया है. ऐसे में इस गांव में एआई रोबो शिक्षक की शुरुआत को शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.कुल मिलाकर, फेटरी का यह स्कूल अब केवल स्कूल नहीं, बल्कि “भविष्य की कक्षा” का एक जीवंत उदाहरण बनने जा रहा है. उम्मीद जताई जा सकती है कि इस स्कूल की तर्ज पर नागपुर शहर की और भी स्कूल एआई टीचर से पढ़ाई आरंभ कर सकते है.

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारत के डेयरी सेक्टरः किसानों की उत्पादकता सुरक्षित रखने के लिए समय रहते तैयारी पर दिया जोर

भारतWest Bengal Exit Polls 2026: इस एजेंसी के ताजा सर्वे ने बताया बंगाल में फिर से बनेगी ममता दीदी की सरकार, जानें सीटों का आंकड़ा

भारतWest Bengal Exit Polls 2026: 'टुडेज़ चाणक्य' ने बीजेपी के लिए 192 सीटों के साथ प्रचंड जीत की भविष्यवाणी की

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारततमिलनाडु में डीएमके का दूसरा कार्यकाल, टीवीके का प्रदर्शन AIADMK से रहेगा बेहतर, देखें टुडे चाणक्य एग्जिट पोल का परिणाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान हेल्पलाइन 155253, सीएम यादव ने कहा-अन्नदाता के हित में अहम पहल, जानिए फायदे

कारोबारBig EPFO update: न्यूनतम पेंशन बढ़ सकती है 7.5 गुना तक, जल्द ही ATM से निकासी की भी होगी सुविधा

कारोबार20-कोच वाली वंदे भारत ट्रेन?, जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रवाना, जानिए सुविधाएं

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारGold Rate Today: 30 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,980 प्रति 10 ग्राम