लाइव न्यूज़ :

बेरोजगारी दर नवंबर में बढ़कर आठ प्रतिशत, जानें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का हाल, यहां देखें टॉप 5 राज्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2022 21:41 IST

अक्टूबर में शहरी बेरोजगारी दर 7.21 प्रतिशत थी जबकि ग्रामीण बेरोजगारी दर 8.04 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में नवंबर के दौरान 30.6 प्रतिशत बेरोजगारी रही है जो पूरे देश में सबसे अधिक है।राजस्थान में 24.5 प्रतिशत, जम्मू कश्मीर में 23.9 प्रतिशत है।बिहार में 17.3 प्रतिशत और त्रिपुरा में 14.5 प्रतिशत बेरोजगारी रही।

मुंबईः शोध संस्थान सीएमआईई ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में बेरोजगारी दर नवंबर में बढ़कर आठ प्रतिशत हो गई जो तीन महीनों का उच्चतम स्तर है। 'सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकॉनमी' (सीएमआईई) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने में शहरी भारत में बेरोजगारी ग्रामीण क्षेत्र से कहीं अधिक रही।

शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी दर 8.96 प्रतिशत आंकी गई जबकि ग्रामीण क्षेत्र में यह 7.55 प्रतिशत रही। एक महीने पहले अक्टूबर में शहरी बेरोजगारी दर 7.21 प्रतिशत थी जबकि ग्रामीण बेरोजगारी दर 8.04 प्रतिशत दर्ज की गई थी। अगर राज्यवार आंकड़ों को देखें तो हरियाणा में नवंबर के दौरान 30.6 प्रतिशत बेरोजगारी रही है जो पूरे देश में सबसे अधिक है।

राजस्थान में 24.5 प्रतिशत, जम्मू कश्मीर में 23.9 प्रतिशत, बिहार में 17.3 प्रतिशत और त्रिपुरा में 14.5 प्रतिशत बेरोजगारी रही। वहीं, सबसे कम बेरोजगारी छत्तीसगढ़ में रही जहां सिर्फ 0.1 प्रतिशत लोग बेरोजगार रहे। उत्तराखंड में यह आंकड़ा 1.2 प्रतिशत, ओडिशा में 1.6 प्रतिशत, कर्नाटक में 1.8 प्रतिशत और मेघालय में 2.1 प्रतिशत बेरोजगारी नवंबर में आंकी गई। सीएमआईई के आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर में भारत की बेरोजगारी दर 7.77 प्रतिशत थी जबकि सितंबर में यह आंकड़ा 6.43 प्रतिशत था। 

टॅग्स :हरियाणाराजस्थानछत्तीसगढ़नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो