लाइव न्यूज़ :

मार्च 2022 तक कोयले की कोई कमी नहीं: सीआईएल प्रमुख

By भाषा | Updated: December 9, 2021 19:52 IST

Open in App

कोलकाता, नौ दिसंबर कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि मार्च 2022 तक बिजली के उत्पादन के लिए कोयले की कोई कमी नहीं है।

सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी चालू वित्त वर्ष के अंत तक लगभग सात करोड़ टन के स्टॉक को सुरक्षित करने के लिए उत्पादन में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि करीब दस करोड़ टन के पिछले वित्त वर्ष केऋ स्टॉक से कुछ महीने पहले कोयले की मांग बढ़ने पर आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिली।

कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के ‘ऑनलाइन’ कार्यक्रम में कहा, "हमें बिजली उत्पादक संयंत्रों को आपूर्ति के लिए मार्च 2022 तक कोयले के लिए कोई कमी नहीं दिख रही है।"

उन्होंने कहा, "हम उत्पादन में तेजी ला रहे हैं ताकि साल के अंत तक सात करोड़ टन के स्टॉक स्तर को प्राप्त करने के लिए लगभग चार करोड़ टन कोयला और जोड़ सके।"'

अग्रवाल ने कहा कि पिछली तिमाही में कोयला का 'उच्च' उत्पादन देखा गया। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के उत्पादन से संबंधित मुद्दों का भी समाधान हो रहा है।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 12.583 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया जो एक साल पहले इसी अवधि में 11.498 करोड़ टन था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMalegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट के 4 आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया बरी, 20 साल पहले हुए हमले में 37 लोगों की हुई मौत

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट