लाइव न्यूज़ :

अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले सेंसेक्स में 150 अंक की तेजी, निफ्टी में भी उछाल

By भाषा | Updated: July 20, 2018 13:38 IST

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव से पहले निवेशकों की ताजा लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 150 अंक से अधिक चढ़ गया।

Open in App

मुंबई, 20 जुलाईः लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव से पहले निवेशकों की ताजा लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 150 अंक से अधिक चढ़ गया। इसके अलावा , घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरंतर लिवाली से भी तेजी की धारणा को समर्थन मिला। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 158.11 अंक यानी 0.43 प्रतिशत सुधरकर 36,509.34 अंक पर पहुंच गया। पिछले दो कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 168.73 अंक गिरा था। 

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 43.45 अंक यानी 0.39 प्रतिशत बढ़कर 11,000.55 अंक पर पहुंच गया। इस बीच , शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार , कल घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 470.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 315.69 करोड़ रुपये के शेयर की बिकवाली की। 

ब्रोकरों ने कहा कि मोदी सरकार के अपने खिलाफ पहले अविश्वास प्रस्ताव पर आसानी से जीत पा लाने की उम्मीदों ने निवेशकों की धारणा को बढ़ावा दिया। हालांकि , अन्य एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के चलते निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

यह भी पढ़ेंः- No-Confidence Motion LIVE: लोकसभा में मौजूद नहीं रहेगी शिवसेना, अविश्वास प्रस्ताव पर BJD ने किया चर्चा से पहले वॉकआउट

इस बीच , युआन में गिरावट के बाद रुपया भी आज के कारोबारी दिन में डॉलर के मुकाबले गिरकर 69.12 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर आ गया। एशियाई बाजारों में , शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.12 प्रतिशत जबकि हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक 0.60 प्रतिशत गिरा। जापान का निक्केई भी 0.71 प्रतिशत गिरा। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अविश्वास प्रस्तावसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित