लाइव न्यूज़ :

Nissan Layoffs: 20000 कर्मचारियों की कटौती?, कंपनी निसान ने कहा-वाहन संयंत्रों की संख्या 17 से घटाकर 10

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2025 16:40 IST

Nissan Layoffs: जापान की कंपनी ने चीन और अन्य देशों में वाहनों की बिक्री में गिरावट के बीच हाल ही में समाप्त हुए वित्त वर्ष में घाटा दर्ज किया है, जिसके बाद वह यह कदम उठाने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमोटर वाहन संयंत्रों की संख्या 17 से घटाकर 10 करेगी। बाजार के बदलावों के अनुरूप तेजी से खुद को ढाल सके।जोर देकर कहा कि ऐसा करने के लिए पास पर्याप्त नकदी है।

Nissan Layoffs: वाहन विनिर्माता कंपनी निसान अपने वैश्विक कार्यबल में लगभग 15 प्रतिशत या करीब 20,000 कर्मचारियों की कटौती करने जा रही है। जापान की कंपनी ने चीन और अन्य देशों में वाहनों की बिक्री में गिरावट के बीच हाल ही में समाप्त हुए वित्त वर्ष में घाटा दर्ज किया है, जिसके बाद वह यह कदम उठाने जा रही है।

निसान मोटर कॉरपोरेशन की ओर से जारी बयान के अनुसार, वह अपने मोटर वाहन संयंत्रों की संख्या 17 से घटाकर 10 करेगी, ताकि ‘‘ अपनी सेवाओं को बढ़ाने के लिए निर्णायक व ठोस कदम उठाए जा सकें और एक ऐसा अधिक लचीला कारोबार खड़ा किया जा सके जो बाजार के बदलावों के अनुरूप तेजी से खुद को ढाल सके।’’

योकोहामा स्थित वाहन विनिर्माता कंपनी ने कहा कि अमेरिका के आयात पर लगाए गए शुल्क से भी उसके परिणाम प्रभावित हुए हैं। पुनर्गठन लागत ने भी कंपनी के मुनाफे को प्रभावित किया है। कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी जेरेमी पापिन ने पत्रकारों से कहा कि कंपनी को बदलाव लाने में गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसा करने के लिए उसके पास पर्याप्त नकदी है।

टॅग्स :निसानNissan Motor Indiaजापाननौकरीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम