लाइव न्यूज़ :

NIPL-Reserve Bank of Peru-UPI: दक्षिण अमेरिका में यूपीआई प्रणाली अपनाने वाला पहला देश पेरू, एनआईपीएल से गठजोड़, जानें फायदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2024 16:46 IST

NIPL-Reserve Bank of Peru-UPI: एनआईपीएल और पेरू के केंद्रीय रिजर्व बैंक (बीसीआरपी) ने पेरू में यूपीआई जैसी तत्काल समय पर भुगतान प्रणाली को सक्षम करने के लिए एक साझेदारी की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देतत्काल भुगतान की सुविधा प्रदान करने में सक्षम बनाती है।एनआईपीएल भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। दक्षिण अमेरिका में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) प्रणाली को अपनाने वाला पहला देश बन गया है।

NIPL-Reserve Bank of Peru-UPI: एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) और रिजर्व बैंक ऑफ पेरू ने वहां यूपीआई जैसी भुगतान प्रणाली को लागू करने के लिए साझेदारी की है। एनआईपीएल भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। एनआईपीएल ने बयान में कहा कि यह सहयोग एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिससे पेरू दक्षिण अमेरिका में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) प्रणाली को अपनाने वाला पहला देश बन गया है। इसने कहा, “एनआईपीएल और पेरू के केंद्रीय रिजर्व बैंक (बीसीआरपी) ने पेरू में यूपीआई जैसी तत्काल समय पर भुगतान प्रणाली को सक्षम करने के लिए एक साझेदारी की घोषणा की है।”

यह रणनीतिक साझेदारी बीसीआरपी को देश के भीतर एक कुशल भुगतान मंच स्थापित करने और व्यक्तियों और कारोबार क्षेत्रों के बीच तत्काल भुगतान की सुविधा प्रदान करने में सक्षम बनाती है। एनपीसीआई इंटरनेशनल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितेश शुक्ला ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य पेरू के वित्तीय बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देना है। 

टॅग्स :UPIAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम