लाइव न्यूज़ :

एनएफआरए ने पक्षकारों के साथ कामकाज बढ़ाने के तौर तरीकों पर परिचर्चा पत्र जारी किया

By भाषा | Updated: June 9, 2021 00:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) ने विभिन्न पक्षकारों के साथ कामकाज के संबंध में तौर तरीकों को लेकर एक परिचर्चा पत्र जारी कर उसपर उनके सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित की हैं।

परिचर्चा पत्र को संबंद्ध पक्षों के साथ कामकाज बढ़ाने पर केन्द्रित रखा गया है। इसे तकनीकी सलाहकार समिति द्वारा की गई सिफारिशों पर विचार करने के बाद तैयार किया गया है। इस समिति को एनएफआरए ने बनाया था।

इस संबंध में मंगलवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘तकनीकी सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण सिफारिश सलाहकार, विचार विमर्श समूहों के गठन, फैलोशिप कार्यक्रमों, एनएफआरए की निरीक्षण नीति और एनएफआरए की नियामकीय क्षमता को बेहतर करने के संबंध में थी।’’

परिचर्चा पत्र पर सुझाव और टिप्पणियां भेजने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2021 है।

एनएफआरए अक्टूबर 2018 में बनाया गया था। इसका मूलभूत उद्देश्य जनरुचि वाली इकाइयों के लिये भारतीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्रणाली में सुनियोजित ढंग से बदलाव लाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई