लाइव न्यूज़ :

वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला खदानों की नीलामी का अगला दौर अक्टूबर या नवंबर में: जोशी

By भाषा | Updated: September 23, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली 23 सितंबर कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला खदानों की नीलामी का अगला दौर अक्टूबर या नवंबर में शुरू किया जाएगा।

कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इनमें से अधिकांश खानों का विवरण पहले से ही सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है तथा कुछ और खानों को भी इस सूची में जोड़ा जाएगा।

बयान में कहा गया, ‘‘... वाणिज्यिक खदानों की नीलामी का अगला दौर अक्टूबर/नवंबर 2021 में शुरू किया जाएगा।’’

इस बीच, कोयला मंत्रालय बहुत जल्द खानों की नीलामी के मौजूदा दौर में उन 11 कोयला खदानों की बिक्री के दूसरे प्रयास के लिए निविदा दस्तावेज लेकर आयेगी, जिन्हें एक ही बोली मिल पाई थीं। आठ कोयला खानों की सफलतापूर्वक नीलीमी की गई जिनमें औसतन 30 प्रतिशत राजस्व हिस्सेदारी की पेशकश की गई।

इन खानों के लिये इलेक्ट्रानिक नीलामी इस साल अगस्त के पहले सप्ताह में की गई।

मंत्री ने कहा कि इन नीलामियों की सफलता से आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को और मजबूत करने में मदद मिलेगी क्योंकि इससे भारत के कोयला आयात को कम करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर