लाइव न्यूज़ :

New Wastage Norms: जानिए सोने और आभूषणों के निर्यात के लिए नए ‘वेस्टेज’ मानदंड कब से लागू होगी?, आखिर क्या है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2024 16:19 IST

New Wastage Norms: सरकार ने सोमवार को सोने और चांदी के आभूषणों के निर्यात के संबंध में ‘वेस्टेज’ की स्वीकार्य मात्रा और मानक कच्चा माल तथा तैयार माल से संबंधित संशोधित मानदंडों को अधिसूचित किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देउद्योग ने दावा किया कि मानदंडों को बिना किसी परामर्श के अधिसूचित किया गया था। इस विषय पर उद्योग से पांच मार्च और 21 मार्च को राय ली गई थी।रत्न तथा आभूषण निर्यात परिषद एक महीने के भीतर संबंधित मानदंड समिति को अपने सुझाव दे सकते हैं।

New Wastage Norms: सरकार ने आभूषणों के निर्यात में सोना, चांदी और प्लैटिनम सामग्री के लिए अनुमति प्राप्त नुकसान यानी वेस्टेज की मात्रा के नए मानदंडों पर 31 जुलाई, 2024 तक रोक लगा दी है। इन मानदंडों के लिए अधिसूचना एक दिन पहले जारी की गई थी। नए मानकों पर रत्न और आभूषण उद्योग ने गंभीर चिंता जताई थी। सरकार ने सोमवार को सोने और चांदी के आभूषणों के निर्यात के संबंध में ‘वेस्टेज’ की स्वीकार्य मात्रा और मानक कच्चा माल तथा तैयार माल से संबंधित संशोधित मानदंडों को अधिसूचित किया था।

उद्योग ने दावा किया कि मानदंडों को बिना किसी परामर्श के अधिसूचित किया गया था। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने मंगलवार को कहा कि अब संशोधित मानदंडों के संबंध में उद्योग की एक बार फिर राय ली जाएगी। निदेशालय ने कहा कि इस विषय पर उद्योग से पांच मार्च और 21 मार्च को राय ली गई थी।

डीजीएफटी ने कहा कि उद्योग और रत्न तथा आभूषण निर्यात परिषद एक महीने के भीतर संबंधित मानदंड समिति को अपने सुझाव दे सकते हैं। निदेशालय ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा, ‘‘ऐसे में डीजीएफटी 27 मई, 2024 की सार्वजनिक सूचना को तत्काल प्रभाव से 31 जुलाई, 2024 तक स्थगित करता है।’’ इस बीच, 27 मई की नोटिस से पहले मौजूद अपशिष्ट मानदंड लागू रहेंगे।

टॅग्स :गोल्ड रेटचांदी के भावसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 27 मार्च 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,950 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा