लाइव न्यूज़ :

बीते वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में नया रोजगार सृजन 16.9 लाख घटा : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: May 28, 2021 20:42 IST

Open in App

मुंबई, 28 मई बीते वित्त वर्ष 2020-21 में अर्थव्यवस्था में शुद्ध रोजगार सृजन 16.9 लाख घट गया। एसबीआई रिसर्च ने ईपीएफओ के पेरोल आंकड़ों के विश्लेषण के बाद यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020-21 का आंकड़ा 2019-20 की तुलना में बेहतर रहा है। 2019-20 में शुद्ध रोजगार सृजन 28.9 लाख घटा था। इन आंकड़ों से इस तथ्य का खुलासा होता है कि अर्थव्यवस्था में रोजगार के नए अवसर पैदा नहीं हो रहे हैं।

ईपीएफओ के ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते वित्त वर्ष नए ईपीएफ अंशधारकों की संख्या 94.5 लाख रही। वहीं एनपीएस ने 5.82 लाख अंशधारक जोड़े। इस तरह कुल मिलाकर अंशधारकों की संख्या में 100.4 लाख की बढ़ोतरी हुई। यह 2019-20 के 102.3 लाख की तुलना में कुछ कम है।

एसबीआई समूह के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष ने कहा कि ये आंकड़े सही तस्वीर नहीं दर्शाते हैं। इन आंकड़ों में बड़ी संख्या में ऐसे अंशधारक हैं जो बाहर निकलने के बाद इसमें फिर शामिल हुए हैं। ऐसे में यह नया रोजगार सृजन नहीं है।

घोष ने कहा कि वास्तविक नए पेरोल आंकड़ों के अनुमान से पता चलता है कि बीते वित्त वर्ष में वास्तव में सिर्फ 44 लाख नए रोजगार जुड़े हैं। यह 2019-20 के नए पेरोल आंकड़ों की तुलना में 16.9 लाख कम है। इनमें पुन: जुड़ने वाले अंशधारकों के आंकड़ों का समायोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन 44 लाख में ज्यादातर निचली गुणवत्ता के रोजगार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें