लाइव न्यूज़ :

नेस्ले इंडिया का जनवरी-मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 14.6 प्रतिशत बढ़कर 602.25 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: April 20, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मार्च एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया लि. का जनवरी-मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 14.62 प्रतिशत बढ़कर 602.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। प्रमुख उत्पादों की बिक्री बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। कंपनी का वित्त वर्ष जनवरी-दिसंबर होता है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 525.43 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी शुद्ध बिक्री 8.9 प्रतिशत बढ़कर 3,600.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 3,305.78 करोड़ रुपये थी।

नेस्ले इंडिया की घरेलू बाजार में बिक्री 10.17 प्रतिशत बढ़कर 3,442.03 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 3,124.23 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान कंपनी का निर्यात 12.9 प्रतिशत घटकर 158.17 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 181.55 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो