लाइव न्यूज़ :

नेस्ले इंडिया को जून तिमाही में 10.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 538.6 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: July 28, 2021 22:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई दुग्ध आधारित और अन्य प्रकार के प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद बनाने वाली क्षेत्र की प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया ने बुधवार को कहा कि 30 जून को समाप्त हुई दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 10.68 प्रतिशत बढ़कर 538.58 करोड़ रुपये हो गया। इसकी मुख्य वजह कंपनी के प्रमुख उत्पादों की बिक्री में हुई वृद्धि है।

नेस्ले इंडिया का वित्त वर्ष जनवरी-दिसंबर होता है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले साल जून तिमाही में उसे 486.60 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। अप्रैल-जून 2021 के दौरान उसकी शुद्ध बिक्री 13.83 प्रतिशत बढ़कर 3,462.35 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 3,041.45 करोड़ रुपये थी।

वहीं नेस्ले इंडिया की घरेलू बिक्री एक साल पहले के 2,907.74 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.66 प्रतिशत बढ़कर 3,304.97 करोड़ रुपये रही।

कंपनी की निर्यात बिक्री 17.70 प्रतिशत बढ़कर 157.38 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की तिमाही में 133.71 करोड़ रुपये थी।

नेस्ले इंडिया ने एक बयान में कहा, "तिमाही में कुल बिक्री और घरेलू बिक्री में क्रमशः 13.8 प्रतिशत और 13.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ऐसा कोविड-19 की वजह से उत्पादन में आए व्यवधानों के बीच हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें