लाइव न्यूज़ :

आरबीआई का ऐलान, 16 दिसंबर से 24 घंटे उपलब्ध रहेगी NEFT की सुविधा, हर दिन भेज पाएंगे पैसा

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 7, 2019 12:19 IST

NEFT: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 16 दिसंबर से ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सुविधा एनईएफटी को 24 घंटों उपलब्ध कराने का फैसला किया है

Open in App
ठळक मुद्देआरबीआई ने की 16 दिसंबर से एनईएफटी की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध कराने का ऐलान एनईएफटी और आरटीजीएस लेनदेन पर लगने वाला चार्ज आरबीआई पहले ही हटा चुका है

डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को ऐलान किया कि उनसे नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) सिस्टम को 16 दिसंबर से 24 घंटे और सातों दिन (24x7) उपलब्ध करने का फैसला किया है।

NEFT सुविधा का प्रयोग करके ग्राहक बैंकों के जरिए एक खाते से दूसरे खाते में पैसे को ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते है। एनईएफटी से 2 लाख रुपये तक के फंड का ट्रांसफर किया जा सकता है। 

अब सातों दिन, 24 घंटे उपलब्ध रहेगी NEFT की सुविधा 

आरबीआई ने अपने बयान में कहा है, '(एनईएफटी) सिस्टम छुट्टियों समेत, साल के हर दिन उपलब्ध रहेगा।' 

ये सुविधा 15 दिसंबर रात 12.30 बजे (16 दिसंबर) से शुरू होगी। 

आरबीआई ने कहा, 'सामान्य बैंकिंग घंटों के बाद एनईएफटी लेनदेन को बैंकों द्वारा 'स्ट्रेट थ्रू प्रोसेसिंग (एसटीपी)' मोड के उपयोग से स्वचालित लेनदेन होने की उम्मीद है।'

अभी एनईएफटी लेनदेन की सुविधा घंटों के आधार पर उपलब्ध है। सप्ताह के दिनों के दौरान ये सुविधा सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक मिलती है। वहीं पहले और तीसरे शनिवार को इस सुविधा का लाभ सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही उठाया जा सकता है।

अपने एक विज्ञप्ति में आरबीआई ने कहा है कि उसने 16 दिसंबर, 2019 से एनईएफीटी सिस्टम को 24 घंटों उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

इससे पहले इस साल 1 जुलाई से आरबीआई ने बैंकों से NEFT और रियल टाइमल ग्रॉस सेटेलमेंट (RTGS) के लेनदेन पर चार्ज नहीं लेने का ऐलान किया था और बैंकों को ये सुविधा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कहा था। 

इससे पहले, RBI RTGS और NEFT के माध्यम से लेनदेन के लिए बैंकों पर न्यूनतम चार्ज लगाता था। बदले में, बैंक भी अपने ग्राहकों पर चार्ज वसूलते थे।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम