लाइव न्यूज़ :

पर्यावरण, स्वच्छ ऊर्जा पर ध्यान देने की जरूरत: भारी उद्योग मंत्री

By भाषा | Updated: September 17, 2021 21:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने शुक्रवार को कहा कि पर्यावरण पर ध्यान देने और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में देश को मजबूत करने की सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भेल के एक पुरस्कार समारोह में अपने संबोधन के दौरान ऊर्जा के गैर-पारंपरिक स्रोतों को विकसित करने में कंपनी के योगदान की सराहना की।

कंपनी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार मंत्री ने कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा के अलावा, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण पर ध्यान दें और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में खुद को मजबूत करें।"

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपना वार्षिक उत्कर्ष उत्सव मनाया, जहां प्रतिभाशाली कर्मचारियों को 'एक्सेल अवार्ड' प्रदान किए गए।

पांडे समारोह में मुख्य अतिथि थे और उन्होंने पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर भेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नलिन सिंघल, निदेशक मंडल के सदस्य और कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पांडे ने भेल की विभिन्न इकाइयों के 65 कर्मचारियों (तीन महिलाओं सहित) की 12 टीमों को एक्सेल अवार्ड प्रदान किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब