लाइव न्यूज़ :

मांग बढ़ाने के लिए पोषक तत्व युक्त चावल के बारे में जागरूकता पैदा करने की जरूरत : खाद्य सचिव

By भाषा | Updated: September 10, 2021 22:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने शुक्रवार को मांग बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों से युक्त चावल के लाभ के बारे में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर बल दिया। केंद्र ने वर्ष 2024 तक सार्वजनिक जन वितरण प्रणाली सहित अपनी सभी योजनाओं के माध्यम से पोषक तत्वों से भरपूर चावल आपूर्ति करने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में घोषणा की थी कि भारत सरकार की सभी योजनाओं के माध्यम से ‘फोर्टिफाइड’ यानी पोषक तत्वों से युक्त चावल प्रदान किया जाएगा।

एक वेबिनार को संबोधित करते हुए, पांडे ने कहा, ‘‘जन वितरण इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण समय है कि इतना बड़ा फैसला किया गया है।’’

एक सरकारी बयान में उनके हवाले से कहा गया है, ‘‘हमें एक समय सीमा दिया गया है कि वर्ष 2024 तक हमें संपूर्ण सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पोषक तत्वों से युक्त चावल की आपूर्ति करनी होगी।’’

चौथे राष्ट्रीय पोषण माह के मौके पर, खाद्य मंत्रालय के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने संयुक्त रूप से पोषक तत्वों से युक्त चावल पर एक वेबिनार का आयोजन किया।

सचिव ने कहा कि पोषक तत्वों से युक्त चावल और इसके लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के प्रयासों को बढ़ाने की जरूरत है। ताकि मांग पैदा हो और पोषक तत्वों से भरपूर चावल की स्वीकार्यता बेहतर हो।

फिलहाल सात राज्यों ने पोषक तत्व वाले चावल का वितरण शुरू कर दिया है।

प्रायोगिक योजना के तहत अगस्त 2021 तक लगभग 2.47 लाख टन पोषक तत्व युक्त चावल वितरित किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें